आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास तांगा चालक ने अपने पूरे शरीर पर ब्लेड मारकर खुद को कर लिया लहूलुहान. दीवार से मारा सिर. पर्यटकों और लोगों के उड़ गए होश…जानिए क्या है पूरा मामला
आगरा में आज दोपहर को ताजमहल के पास एक दिल दहला देने वाली घटना ने पर्यटकों के साथ वहां से गुजर रहे लोगों के होश उड़ा दिए. यहां एक तांगा चालक ने अचानक अपने पूरे शरीर पर ब्लेड मारना शुरू कर दिया. ब्लेड मारने से उसका पूरा शरीर खून से लाल हो गया. यह देखकर लोग घबरा गए.
गाइडों से हुआ विवाद
घटना दोपहर को पश्चिमी गेट पार्किंग की है. यहां तेलीपाड़ा निवासी तांगा चालक नौशाद का किसी बात को लकर गाइडों से विवाद हो गया. नौशाद ने गाइडों पर मारपीट का आरोप लगाया और अचानक अपनी जेब से ब्लेड निकालकर खुद के शरीर पर वार करने लगा. उसने अपने शरीर को खून से लाल कर लिया. यह देख वहां मौजूद पर्यटक और लोग डर गए और चीख पुकार मच गई.
यही नहीं खून से लथपथ नौशाद ने इसके बाद अपना सिर दीवार में मारना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद गाइडों ने थाना ताजगंज पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल नौशाद को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.