आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में रोपे गए पौधे. छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया.
सेंट पीटर्स कॉलेज में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर निखिल चतुर्वेदी रहे जिन्होंने कॉलेज को पलाश के पौधे भी भेंट किऐ। पौधारोपण के मौके पर प्रधानाचार्य फादर डॉक्टर एल्विन पिंटू, फादर मैनेजर इग्नियस मिरांडा, उप प्रधानाचार्य फादर लुईस खेस, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर एनसी, सर जॉन पॉल और प्रबंधक श्रीमती शोभा राणा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।