आगरालीक्स आगरा में यमुना में डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला एनजीटी में पहुंचा। राधा स्वामी सत्संग सभा ने भी दी है याचिका।

आगरा के दयालबाग के पोइया घाट में राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा डूब क्षेत्र में पार्क के नाम पर सड़क बनाने, डूब क्षेत्र में सत्संग सभा के बोर्ड लगाने का मामला एनजीटी में पहुंच गया है। एनजीटी में इस पूरे मामले की शिकायत फोटो के साथ की गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने राधा स्वामी सत्संग सभा को डूब क्षेत्र में बनाई गई सड़क को हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था। इससे पहले ही सत्संग सभा कोर्ट में चली गई, इस मामले में 18 अगस्त को सुनवाई होनी है।
एलईडी भी लगाई
उधर, राधा स्वामी सत्संग सभा ने पोइया घाट पर सड़क निर्माण के बाद अब एलईडी भी लगा दी है। इंटरलॉकिंग की सड़क का निर्माण कर दिया है।