Thursday , 4 June 2026
Home Entertainment Rajinikanth’s film Jailer pales in front of Gadar-2 and OMG in Agra, festive atmosphere in South India, tremendous earnings
Entertainmentटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

Rajinikanth’s film Jailer pales in front of Gadar-2 and OMG in Agra, festive atmosphere in South India, tremendous earnings

153

आगरालीक्स… आगरा में गदर-2 और ओएमजी-2 के धमाकेदार प्रदर्शन से रजनीकांत की फिल्म जेलर ने हथियार डाले। साउथ में जबरदस्त कमाई। पोस्टरों को दूध से नहला कर उत्सव। देखें फोटो..

गदर-2 के आगे कोई नहीं टिका

आगरा में गदर-2 ने प्रदर्शन के पहले ही दिन गदर काट दिया है। इसके पीछे ओएमजी-2 चल रही है लेकिन गदर के आगे फिलहाल कोई फिल्म नहीं टिक रही है।

आगरा में जेलर ने दूसरे दिन ही डाल दिए हथियार

तमिलनाडु में जेलर फिल्म रिलीज होने पर सिनेमा हॉल के बाहर लगे रजनीकांत के पोस्टर पर दूध चढ़ाता एक प्रशंसक।

इन दो फिल्मों के रिलीज होने से एक दिन पहले दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म जेल 10 अगस्त को आगरा के मल्टीप्लैक्स गोल्ड में रिलीज हुई है। पहले दिन यह फिल्म ठीक-ठाक रही लेकिन दूसरे दिन गदर और ओएमजी के रिलीज होते ही हवा निकल गई।

साउथ की फिल्में उत्तर भारत में भी करती है कमाल

तमिलनाडु में जेलर फिल्म रिलीज होने पर सिनेमा हॉल के बाहर लगे रजनीकांत के पोस्टर पर दूध चढ़ाता एक प्रशंसक।

साउथ की फिल्मे उत्तर भारत में भी कमाल करती है लेकिन इस बार रजनीकांत कि फिल्म जेलर  उत्तर भारत में भले ही कामयाब नहीं हुई हो लेकिन दक्षिण भारत में जबरदस्त कमाई कर रही है।

दक्षिण भारत में जेलर को लेकर उत्सव, पोस्टरों को दूध से नहला रहे, हाथी, ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे

करीब दो साल बाद रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने पर साउथ में सिनेमाघरों पर उत्सव जैसा माहौल है। रजनीकांत के फोटो लगे पोस्टरों को दूध से नहलाया जा रहा है। लोग हाथी, ढोल नगाडे लेकर सिनेमा हाल तक पहुंच रहे हैं। मंदिरों में पूजा की जा रही है।

जेलर की पहले दिन की कमाई 52 करोड़

रजनीकांत की इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की हैं। पहले दिन भारत की सभी भाषाओं में 44.50 करोड़ कि कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ हैं। जेलर फिल्म कि ज्यादातर कलेक्शन साउथ के राज्य से ही हुआ हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 4th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 4 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ​दिल्ली...

error: Content is protected !!