आगरालीक्स…Agra News: आगरा में लोगों ने चाय नाश्ता का इंतजाम कर लिया, लेकिन पीएनजी की सप्लाई बंद नहीं हुई। बोले ये क्या मजाक है। ( Agra News: PNG supply continue in Agra#Agra )
आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा पीएनजी की पाइप लाइन की मरम्मत के लिए मंगलवार सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक पूरे शहर की पीएनजी और सीएनजी सप्लाई बंद रहने के लिए कहा था, जिससे लोग सुबह की चाय और नाश्ते का इंतजाम कर लें। सोमवार को लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मंगलवार की सुबह की चाय और नाश्ते के लिए एलपीजी सिलेंडर के साथ ही अपने परिचितों से संपर्क कर इंतजाम कर लिया।
सुबह 10 बजे तक बंद नहीं हुई पीएनजी की सप्लाई
मगर, पीएनजी की सप्लाई बंद नहीं हुई। सुबह 10 बजे तक पीएनजी की सप्लाई चलती रही, केदार नगर के रहने वाले देवेंद्र नाथ ने बताया कि चाय और नाश्ता का इंतजाम कर लिया था लेकिन पीएनजी की सप्लाई बंद नहीं हुई। सुबह सात बजे तक पीएनजी की सप्लाई चलती रही तो सप्लाई कब बंद होगी इसकी चिंता सताने लगी लेकिन 10 बजे तक सप्लाई बंद नहीं हुई यह एक तरह का मजाक है। कमला नगर अवधेश पुरी के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह जागे तो सबसे पहले पीएनजी की सप्लाई चेक की लेकिन चल रही थी, सुबह 10 बजे तक सप्लाई जारी रही।