आगरालीक्स …Agra News: आगरा के रूफटॉप रेस्टोरेंट में डांस करते करते बर्थ डे ब्वाय ने की फायरिंग, अफरा तफरी मची। पुलिस ने बर्थ डे ब्वाय को पकड़ा, सीसीटीवी से साथियों की तलाश। ( Agra News: Police caught Birth day boy for open fire in Roof top restaurant in Agra#Agra )
आगरा के राधा नगर सिकंदरा निवासी 24 साल का आर्यन अपने दोस्तों के साथ सोमवार रात को बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए सिकंदरा क्षेत्र के रूफटॉप रेस्टोरेंट में गया था। रूफटॉप रेस्टोरेंट में बर्थ डे मनाने के बाद खाना खाया, इसके बाद दोस्तों के साथ डांस करने लगा।
एक के बाद एक दो फायर करने से मची अफरा तफरी
डांस करते करते अचानक से पिस्टल निकाली और एक के बाद एक दो फायर कर दिए। इससे रूफटॉप रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई, रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग बाहर निकल आए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को भी फोन कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।
बर्थ डे ब्वाय को पकड़ा
पुलिस ने रूफटॉप रेस्टोरेंट से बर्थ डे ब्वाय आर्यन को पकड़ लिया, उसके साथी मौके से फरार हो गए। इस मामले में बर्थ डे ब्वाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी से बर्थ डे ब्वाय के साथ आए दोस्तों को भी चिन्हित किया जा रहा है, साथ ही यह भी फायर करने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल का भी पता लगाया जा रहा है।