आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादीशुदा युवक के साथ लिव इन में रह रही युवती ने प्रताड़ित करने का वीडियो बनाकर अपने पिता को भेजा, इसके बाद सुसाइड कर ली, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आगरा के कमला नगर की रहने वाली युवती कुछ समय से न्यू आगरा के करबला के रहने वाले सनी के साथ लिव इन में उसके घर पर रह रही थी, सनी पहले से शादीशुदा है, घर में सनी अपने पत्नी सलमा के साथ ही लिव इन में युवती के साथ रह रहा था।
युवती ने अपने पिता को प्रताड़ित करने के वीडियो भेजे
युवती के पिता ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी ने उन्हें सनी और उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के वीडियो भेजे, वीडियो में उन लोगों के नाम भी लिए जो उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
21 सितंबर की रात को युवती ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर थाना हरीपर्वत में सनी, उसकी पत्नी सलमा, योगेंद्र सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज कुमार शर्मा के अनुसार, आरोपितों को अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।