आगरालीक्स…आगरा में लुटेरी दुल्हन अरेस्ट. सुहागरात वाले दिन दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर नकदी और गहने लेकर हो गई थी फरार…शादी कराने वाला भी पकड़ा गया
आगरा में सुहागरात वाले दिन दूल्हे और उसके परिवार को नशीला दूध पिलाकर बेहोश करके नकदी और गहने लूटकर भागने वाली दुल्हन को पुलि ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने शादी कराने वाले आरोपी को पकड़ लिया है. युवती पहले से शादीशुदा है और उसका असली नाम नीलू पत्नी अमित है. पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन को इरादतनगर के नगला इमली से पकड़ा है. नीलू ने पैसों का लालच में अंतिमा बनकर एत्माद्दौला में रहने वाले युवक से मंदिर में शादी की और उसकी रात परिवार को बेहोश कर पूरा घर साफ कर दिया था. पुलिस नेइ के साथ ही शादी कराने वाला जयप्रकाश उर्फ जेपी को भी अरेस्ट किया है.पांच मई को हुई थी फर्जी शादी
5 मई को सतीानगर के रहने वाले युवक की शादी अंतिमा नाम की युवती के साथ हुई थी. शादी कराने वाले जेपी ने वर पक्ष से 1.30 लाख रुपये की मांग की थी और इसके बाद न्यू आगरा नगला पदी के एक मंदिर में ोनेां की शादी कराई. इसमें अंतिमा के साथ उसका नकली फूफा और बुआ के साथ मामला भी शामिल हुए थे.
शादी की रात दुल्हन ने पूरे परिवार को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और घर से नकदी और जेवरात लेकर वह फरार हो गई. सीसीटीवी में उसे कार से जाते हुए देखा गया. पुलिस ने पहले इसके कथित बुआ, फूफा और मामला को अरेस्ट किया और लुटेरी दुल्हन की तलाश की जा रही थी.
इरादतनगर की रहने वाली है नीलू
लुटेरी दुल्हन अंतिमा जिसका असली नाम नीलू है ने खुद को पहले जिले से बाहर का निवासी बताया था लेकिन वह इरादतनगर के नगला इमली की रहने वाली थी. पुलिस ने जानकारी के बाद लुटेरी दुल्हन और शादी कराने वाले को अरेस्ट कर लिया. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह कई जगह इस तरह के नकली शादी कर चुका है.