Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Police exposed the false story of kidnapping of two sisters…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Police exposed the false story of kidnapping of two sisters…#agranews

111

आगरालीक्स…आगरा में सुबह 9 बजे पुलिस को मिली सूचना—कार सवारों ने दो बहनों का कर लिया है अपहरण. 10 घंटे बाद पुलिस को होटल में मिली दोनों बहनें. ऐसा खुलासा..हर कोई रह गया दंग

गुरुवार सुबह नौ बजे. थाना सिकंदरा पुलिस के पास सूचना आती है कि दो बहनों का कार सवारों द्वारा अपहरण कर लिया गया है. अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच जाता हे. थाना प्रभारी सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने सीसीटवी चेक कराने के बाद टीमों को तुरंत खुलासे में लगा दिया. दस घंटे बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. अपहरण की कहानी रची गई थी और दोनों बहनें पढ़ाई पूरी न होने के कारण परिवार से नाराज होकर चली गई थीं. पुलिस ने दोनों बहनों को परिजनों को सौंप दिया है. दोनों बहनें कमला नगर के एक होटल में मिलीं.

परिजनों के अनुसार दोनों बहनें सुबह नौ बजे घर से नाश्ता लेने गई थीं और इसके बाद गायब हो गईं. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि सफेद कार में कुछ लोग दोनों बहनों को उठाकर ले गए हैं. लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि नौ बजकर दो मिनट पर उसकी बहन ने व्हाट्सअप पर मैसेज किए कि भाई हमें बचा लें और जल्दी पुलिस के पास जा. इस मैसेज को देखकर परिजनों के होश उड़ गए. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और घटनास्थल पर पहुंचीं. 10 घंटे बाद पुलिस ने दोनों बहनों को खोजकर इस मामले का खुलसा कर दिया.

पुलिस की सक्रियता से टली अनहोनी
थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि दोनेां बहनें नाराज होकर आटो में बैठकर चली गई थीं और जिसके बाद वह आगरा के कमलानगर क्षेत्र में संचालित एक होटल में रुक गई थीं. पुलिस ने दोनों बहनों को वहां से बरामद कर लिया और अपहरण की झूठी कहानी से पर्दा हटा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!