आगरालीक्स…. आगरा में प्रशासन को सीधे चुनौती देते हुए राधा स्वामी सत्संग सभा ने रोक के बाद भी पक्की सड़क बनाने का काम चालू रखा, टीम ने काम रुकवाया, पुलिस तैनात।

आगरा के पोइया घाट पर श्मशान घाट के सामने छह एकड़ जमीन पर राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा पौधे लगाए गए हैं, पहले इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क बनाई गई। इसके बाद बुधवार से पक्की सड़क बनाने का काम शुर कर दिय। इसका वीडियो वायरल होने पर प्रशासन की टीम ने पहुंचकर सड़क का निर्माण रुकवा दिया।
सत्संग सभा ने दोबारा शुरू किया सड़क निर्माण
गुरुवार दोपहर में सत्संग सभा ने सड़क का निर्माण दोबारा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार और एसीएम प्रथम संजीव कुमार पहुंच गए। उन्होंने दोबारा काम रुकवा दिया, पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। दोबारा काम शुरू करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
ये है कहना
इस मामले में डीएम नवनीत सिंह चहल का कहना है कि डूब क्षेत्र में कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता है, इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं, राधा स्वामी सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी एसके नैययर का कहना है कि हम अपने खेतों में सड़क बनवा रहे हैं, अभी तक किसी अन्य के खेत में काई भी काम नहीं कराया गया है। खेत में कोई भी पक्का निर्माण नहीं चल रहा है। डूब क्षेत्र में किस तरह से निर्माण चल रहे हैं उस पर भी ध्यान देना चाहिए,