आगरालीक्स…..आगरा की पॉश पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में कोठी में छापा, छह बुकी अरेस्ट।
आगरा में शुक्रवार को एसटीएफ और पुलिस ने ताजगंज स्थित पॉश कॉलोनी पाश्वनार्थ पंचवटी स्थित एक कोठी में छापा मारा, पुलिस के छापे से खलबली मच गई। पुलिस ने कोठी से सट्टा लगवाने वाले सरगना मुन्ना कुरैशी सहित सट्टा लगा रहे छह लोगों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल, लैपटॉप के साथ ही कैश जब्त किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
एनसीआर से संचालित हो रहा आनलाइन सट्टा
पुलिस जांच में सामने आया है कि पाश्वनार्थ पंचवटी कॉलोनी में मुन्ना कुरैशी द्वारा सट्टा कराया जा रहा था, एनसीआर में सट्टा कराने वाले बड़े गिरह के माध्यम से मुन्ना कुरैशी सट्टा करा रहा था। सट्टा आनलाइन कराया जाता था।