आगरालीक्स…फ्लैट में लटका मिला युवक का शव. परिजनों ने जताई हत्या की आशंका. वृंदावन की ओमैक्स सिटी का मामला
मथुरा के वृंदावन स्थित ओमैक्स सिटी के एक फ्लैट में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला. परिजनों को जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच की जा रही है.

ये है पूरा मामला
मामला वृंदावन के ओमेक्स सिटी का हे. यहां मूल रूप से मांट का रहने वाला धर्मेंद्र सिंह रहता था. धर्मेंद्र बाल विकास विभाग में कर्मचारी था. गुरुवार सुबह उसका शव फ्लैट के अंदर फंदे पर लटका मिला. लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई. परिजन भी मौके पर पहुंच गए और इधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पिता ने हत्या की आशंका जताई हे. उन्होंने कहा कि बुधवार को धर्मेंद्र ड्यूटी पर था और शाम को वह फ्लेट पर आ गया था. परिजनों ने फोन मिलाया लेकिन वह स्व्चि आफ था. आज सुबह उसका शव 4बी फ्लैट नंबर 102 में लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.