आगरालीक्स…आगरा में पुलिस ने शुरू की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई. चौराहों से लेकर बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक्शन. अवैध स्टैंडों व पार्किंग पर भी पुलिस की टेढ़ी नजर…
सीएम योगी द्वारा अतिक्रमण, अवैध स्टैंड और अवैध रूप से पार्किंग चलाने वालों के खिलाफ दिए गए सख्त आदेश का पालन करने के लिए अब आगरा की पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इसके अलावा लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है. शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत G.I.C.कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा रैली निकालकर नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तो यातायात पुलिस द्वारा रामबाग चौराहा पर सड़क पर अवैध खड़े वाहनों व अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई ,वह पंपलेट वितरित कर नागरिकों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. आज शनिवार को देहात क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया.

सीएम योगी के सख्त हैं आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दो दिन पहले अवैध स्टैंड व पार्किंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दिए गए आदेशों के बाद अब गृह विभाग ने इस पर कड़ाई से अमल करने के निर्देश दिए हैं. गृह विभाग की ओर से आगरा सहित प्रदेश के सभी जिलों के मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं. आदेशों के तहत अवैध पार्कंग व स्टैंड संचालकों के खिलाफ अभियान चलाकर गैंगेस्टर व गुण्डा एक्ट की कार्रवाई करने व अवैध वसूली से अर्जित संपित्त को जब्त करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं.