आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने खोज निकाले खोए हुए 51 मोबाइल. फोन में किसी की बैंक डिटेल तो किसी की शादी की वीडियो. पुलिस ने फोन सौंपे तो खिल उठे लोगों के चेहरे
आगरा की थाना हरीपर्वत स्थित मोबाइल रिकवरी सेल ने दो महीने के अंदर सर्विलांस की मदद से लोगों के खोए हुए 51 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं. इनकी कीमत 8.20 लाख रुपये बताई गई है. शनिवार को पुलिस ने इन फोनों को इनके स्वामियों के सुपुर्द किया. फोन मिलने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस को इसका धन्यवाद भी दिया. मोबाइलों में किसी की बैंक डिटेल थी तो किसी की शादी की वीडियो.

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पिछले दो माह में सर्विलासं की मदद से सैमसंग, ओपो, पोको, एमआई, नोकिया, रेडमी तथा वीवो आदि कंपनियों के मोबाइलों की बरामदगी की गई. सभी 51 मोबाइल उनके स्वामियों को दे दिए गए हैं. बता दें कि एसएसपी सुधीर कुमार के निर्देशन में एसपी सिटी आफिस के पास मोबाइल फोन रिकवरी सेल संचालित है. इसे खोया पाया सेल भी कहते हैं. लोगों के फोन खो जाने पर सर्विलासं की मदद से उनकी रिकवरी की जाती है.