आगरालीक्स …आगरा में आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश के बाद निकली धूप। कई क्षेत्रों में जलभराव।
आगरा में शनिवार को रुक रुक कर कई बार बारिश हुई। 10 से 15 मिनट तेज बारिश के बाद धूप निकल आई, कुछ देर की बारिश में ही जलभराव हो गया। बारिश में लोग भीगते रहे। दिन भर लोग परेशान रहे, बारिश होने के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई है।

आकाशीय बिजली गिरने से मौत
वहीं, आगरा के पिनाहट क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। पिनाहट में बारिश के दौरान ह्रयदेश पुत्र अर्जुन सिंह उम्र करीब 14 साल पर बिजली गिर गई, इससे वह जल गया। उसकी मौत हो गई, ह्रयदेश कक्षा आठ का छात्र था।
24 घंटे में 13 एमएम बारिश
आगरा में शुक्रवार से शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 13 एमएम बारिश रिकार्ड की गई, बारिश से गर्मी से राहत नहीं मिली है और तापमान में भी कोई गिरावट नहीं आई है।