Wednesday , 16 April 2025
Home agraleaks Agra News: Politics intensifies after the death of a sweeper Arun in police custody
agraleakscrimeआगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव​क्राइम

Agra News: Politics intensifies after the death of a sweeper Arun in police custody

आगरालीक्स (20th October 2021 Agra News)… पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद सियासत तेज. प्रियंका गांधी ने किया टवीट. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दोपहर बाद आगरा आएंगे. अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल.

पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी अरुण की मौत के बाद राजनी​ति तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने टवीट कर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टवीट किया है कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

प्रियंका गांधी ने किया टवीट

अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार में पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टवीट किया कि भाजपा सरकार में पुलिस खुद अपराध कर रही है तो फिर अपराध कैसे रुकेगा? आगरा में पहले सांठगांठ कर थाने के मालखाने से 25 लाख की चोरी कराई गई फिर सच छिपाने के लिए गिरफ्तार किए गए सफाईकर्मी की कस्टडी में हत्या स्तब्ध करती है! हत्यारे पुलिस कर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई।

अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आगरा आने को रवाना
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगरा के लिए रवान हो गए हैं। वह दोपहर बाद अरुण के परिवार से मिलेंगे। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एक्सप्रेस वे से आएंगे।

ये था मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए थे। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सफाईकर्मी अरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से 15 लाख रुपये बरामद किए थे।

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अरुण ने मालखाने से 25 लाख कैश चोरी करने की घटना स्वीकार की थी। अन्य कैश की बरामदगी के लिए पुलिस अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। अरुण को उनके परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : CNG costlier than Petrol in Agra from today#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज से पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी।...

बिगलीक्स

Earthquake hits Afghanistan, Magnitude 5.9

नईदिल्लीलीक्स … अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और एनसीआर में...

बिगलीक्स

Agra News : TCS Manager case, Mother in law & sister in law bail plea cancel#Agra

आगरालीक्स Agra News:…आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड के मामले...

बिगलीक्स

Agra News : UP Board 10th & 12th Result in last week of April#Agra

आगरालीक्स…Agra News : यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट...

error: Content is protected !!