आगरालीक्स…आगरा में फिल्म गेम ऑफ चेंज का पोस्टर लांच. शिक्षा पद्धति पर बनी फिल्म में दिखेगी नालंदा विश्वविद्यालय की प्राचीन शिक्षा पद्दति
आरोग्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं खाद्य पोषण संगठन की ओर से गेम ऑफ चेंज फिल्म के पोस्टर का विमोचन सत्यम प्लाजा, सेक्टर-12, आवास विकास कॉलोनी स्थित एसोशिएशन के कार्यालय पर शनिवार को किया गया। संस्थापक अध्यक्ष विशाल सैनी ने बताया कि प्राचीन शिक्षा पद्धति पर बनी फिल्म गेम ऑफ चेंज सिर्फ एक सिनेमा नहीं बल्कि एक व्यापक आंदोलन है। फ़िल्म आठ शिक्षकों की कहानी पर आधारित है जो नालंदा विश्वविद्यालय की याद दिलाती है। फिल्म में सिद्धार्थ राजसेकर, मीना छब्बरिया, ब्लेयर सिंगर, सुरेंद्र जयसेकर ने सन्देश दिया है कि उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि असल शिक्षा को दुनियाभर तक लेकर जाना। मेरे किरदार में फिल्म में दिखाया गया है कि प्रमाण आधारित खाद्य विज्ञान के माध्यम से हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और जीवनशैली के अनुसार व्यक्तिगत उपचार किया जाता है। महासचिव ज्योति चौधरी ने बताया कि फिल्म शिक्षा जगत से आज़ादी की ओर एक क्रांतिकारी पहल है। दवाओं के दुष्प्रभावों और अस्थायी राहत से परेशान लोग अब प्राकृतिक, स्थायी और साइड इफेक्ट-फ्री इलाज की ओर बढ़ रहे हैं। पहले चरण में फिल्म 8 जुलाई को मुंबई, 9 जुलाई को हैदराबाद, और 10 जुलाई को चेन्नई में पीवीआर में लगायी जा रही है। दर्शक जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पुरे देश में नि:शुल्क देख पाएंगे। फ़िल्म के निर्देशक सिद्धार्थ राजसेकर एक निर्माता ही नहीं बल्कि भारत की शिक्षा पद्दति को एक नए शिखर पर पहुंचाना चाहते है।