आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रभु श्री राम बारात लेकर जनकपुरी पहुंच गए, कमला नगर में तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव शुरू हो गया है, नो कार जोन, जानें हर डिटेल। ( Agra News: Prabhu Shree Ram reaches Janakpuri with Barat, Three day celebration start, Video#Agra )
आगरा की 148 साल पुरानी उत्तर भारत की प्राचीन राम बरात में बुधवार को दोपहर दो बजे प्रभु श्रीराम लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से रथ पर सवार होकर निकलेंगे।
रामबारात लाला चन्नोमल की बारहद्वारी श्री मनकामेश्वर मंदिर से रावतपाड़ा, दरेसी नंबर एक, दरेसी नंबर दो, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धूलियागंज, किनारी बाजार, सिटी स्टेशन रोड, छिली ईंट, फुलटटी बाजार, सेब का बाजार होते हुए झांकियां श्री मनकामेश्वर मंदिर वाले मार्ग पर पहुंच जाएंगी और प्रभु श्री राम सहित भाईयों के रथ जनकपुरी आयोजन स्थल कमला नगर में सुबह पहुंच गए।
तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव
आगरा में गुरुवार से तीन दिवसीय जनपुरी महोत्सव शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रभु श्री राम और उनके भ्राता शाम को जनकपुरी के मंच से लोगों को दर्शन देंगे और प्रभु श्रीराम और उनके भ्राता की विवाह होगा। इसके बाद माता सीता को जनकपुरी से विदा किया जाएगा। इसके आगे रामलीला मैदान में आगे की रामलीला होगी।