आगरालीक्स..Agra News: . हिम्मत देखिए, आगरा में पैर फिसलने से यमुना में गिरा युवक आठ किलोमीटर तक केन के सहारे तैरता रहा, ताजमहल के पास जल पुलिस युवक को बचाया। ( Agra News: Agra Jal Police rescue man floating in Yamuna for 8 KM near Taj Mahal#Agra)
ताजगंज के ग्राम बरौली के रहने वाले डब्बू बघेल कैलाश मंदिर पर यमुना घाट पर गया था, बुधवार दोपहर 1.50 बजे पैर फिसलने से यमुना में गिर गया। यमुना में तेज बहाव था, यमुना में बहने पर वह बचाओ बचाओ का शोर मचाने लगा। यमुना घाट पर किसी युवक ने पांच लीटर की प्लास्टिक की केन फेंक दी, डब्बू ने केन पकड़ ली, केन के सहारे वह तैराते हुए कैलाश मंदिर से आठ किलोमीटर दूर ताजमहल के पाश्र्व में पहुंच गया।
शोर सुनकर जल पुलिस ने बचाया
डब्बू बघेल केन के सहारे तैरते हुए जा रह रहे थे और बचाओ बचाओ का शोर मचा रहे थे। जल पुलिस ने देख लिया, जल पुलिस की टीम मोटरबोट से डब्बू बघेल के पास पहुंची। ताजमहल के दशहरा घाट के पास जल पुलिस ने टीम ने उन्हें यमुना से बाहर निकाल लिया।