Agra News: Preparations for the festival started with Varun Dev and Bhoomi Pujan…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है सिंधुनगरी महोत्सव. वरुण देव व भूमि पूजन के साथ शुरू हुईं महोत्सव की तैयारियां
आज वरुण देव व भूमि पूजन के साथ सिंधुनगरी महोत्सव की तैयारियां भी प्रारम्भ हो गईं। बल्केश्वर स्थित झूलेलाल घाट पर विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर यमुना मैया की आरती की गई। पं. गौरी शंकर महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। सर्वप्रथम भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। 23 मार्च को राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा केन्द्रीय कार्यक्रम 25वां भव्य भगवान झूलेलाल ज्योति (बहराणा साहब की ज्योति) विसर्जन व सिंधुनगरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिंधुनगरी महोत्सव में बल्केश्वर घाट को जगमग करती रोशनी, गुब्बारों और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
अध्यक्ष महेश कुमार सोनी व महासचिव मनोहर लाल हंस ने बताया कि आयोजन को सभी विध्न बाधाओं से मुक्त रखने के उद्देश्य से वरुण देव व भूमि पूजन का आयोजन किया गया है। बल्केश्वर घाट की प्रतिदिन साफ सफाई व साज सज्जा की अन्य तैयारियां भी प्रारम्भ हो चुकी हैं। सिंधु नगरी महोत्सव में वाटर वर्क्स से लेकर बल्केश्वर घाट तक शहीदों के नाम से कई तरुण द्वार सजाए जाएंगे। अमर शहीद हेमू कालानी जन्मशताब्दी होने के उपलक्ष्य में शहीद हेमू कालानी की भव्य जांकी सजेगी। 23 मार्च को भगवान झूलेलाल जयन्ती पर आसपास के क्षेत्रों की पंचायतों, धर्मशालाओं, मेला व बाजार कमेटियों की सैकड़ों बहराणा साहब की ज्योति को सिंधु में नगरी में लाए जाने पर तोपों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा।
25वां महोत्सव होने के उपलक्ष्य में 25 ज्योतियों की नाव बनाकर सामूहिक विसर्जन किया जाएगा। नाव में बैठ यमुना मैया की बीच धारा में बहराणा साहब की ज्योति को महन्तों द्वारा पल्लव (मंत्रोच्चारण) के साथ विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक श्याम भोजवानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, नन्दलाल आसवानी, रामचंद्र हंसानी, गिरधारीलाल करमचंदानी, राजू खेमानी, खेमचंद तेजानी, महेश कुमार मदनानी, प्रकाश केशवानी, राजा सुखनानी, यशपाल कसरानी, हर्षिल भोजवानी, जितेन्द्र पंजवानी आदि उपस्थित थे।