आगरालीक्स आगरा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे, जबरदस्त भीड़, कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले ही करना पड़ा स्थगित।
आगरा में शनिवार को राजदेवम गार्डन में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्र्म दोपहर एक बजे से होना था इसके लिए सुबह से ही राजदेवम गार्डन, फतेहाबाद रोड के बाहर भीड़ जुटने लगी। दोपहर 12.20 बजे बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आगरा के खंदारी स्थित नालंदा प्राइड पहुंचे।। ( Agra News: Pt. Dhirendra Shastri reaches Agra, Programme Postponed, Huge crowd outside Rajdevam Garden#Agra)
आगरा पुलिस का संदेश, कार्यक्रम स्थगित
आगरा पुलिस का संदेश, कार्यक्रम स्थगित
मीडिया सेल, कमिश्नरेट आगरा ने संदेश जारी करते हुए कहा है कि कृपया सभी को अवगत कराना है कि बाबा बागेश्वर धाम श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का आज छह सितंबर का को आगरा का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।
पदम प्राइड में भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए जबदस्त भीड़
शनिवार दोपहर में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री खंदारी स्थित नालंदा प्राइड पहुंचे, उनके आने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को रोका और पदम प्राइड में लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है, भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
तीन हजार लोगों को पास से दिया जाना था प्रवेश
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छह सितंबर को तारघर मैदान में कार्यक्र्म होना था लेकिन बारिश के चलते कार्यक्रम का स्थल बदल दिया गया। राजदेवम गार्डन, फतेहाबाद रोड पर कार्यक्रम आयोजित होना था और तीन हजार लोगों को पास से प्रवेश दिया जाना था। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से होना था लेकिन सुबह से ही भीड़ पहुंचने लगी, दोपहर 12 बजे के बाद जबरदस्त भीड़ राजदेवम गार्डन के बाहर जुट गई, इसके बाद कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा।