आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पुष्पांजलि गार्डेनिया में 13 फ्लैट और ग्राउंड फ्लोर सील, लोगों से अपील फ्लैट खरीदने से पहले कर लें दस्तावेजों की जांच। ( Agra News: Pushpanjali Gardenia 13 flat & ground floor seal#Agra)
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 में पुष्पांजलि गार्डेनिया अपार्टमेंट है। आवास विकास परिषद के प्रवर्तन प्रभारी रिटायर कर्नल जीएम खान के अनुसार, बिना वैध पूर्णता प्रमाण पत्र लिए पुष्पांजलि गार्डेनिया में फ्लैट की बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में बिल्डर को नोटिस दिया गया लेकिन इसबके बाद भी बिल्डर की तरफ से ना कोई जवाब आया और ना कार्रवाई की गई।
13 फ्लैट किए गए सील
परिषद के अधिशासी अभियंता नवजोत सिंह ने टीम के साथ गुरुवार को पुष्पांजलि गार्डेनिया में सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने बिना पूर्णता प्रमाण पत्र के बिक्री करने के आरोप लगाते हुए 13
फ्लैट और ग्राउंड फ्लोर सील कर दिया है। परिषद के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार का आम लोगों से कहना है कि कोई भी संपत्ति खरीदते समय उसके पूरे दस्तावेजों की जांच करा लें। बिना जांच कराए कोई भी संपत्ति ना खरीदें।