Monday , 17 March 2025
Home आगरा Agra News : Pushya nakshatra on 18th October 2022, Full Detail
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Pushya nakshatra on 18th October 2022, Full Detail

आगरालीक्स …आगरा में धनतेरस,दिपावली से पहले पुष्प नक्षत्र में कार से लेकर ज्वैलरी खरीद सकते हैं, जानें कब है शुभ मुहूर्त, बहीखाते, कलेंडर खरीदना शुभ, राशि के हिसाब से भी जानें।

18 अक्टूबर मंगलवार को पूरे दिन है पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन तुला संक्रांति भी है दीपावली के त्योहार पर लोग इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ मानते हैं

कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र
18 अक्टूबर को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 05:11 से शुरू होकर
19 अक्टूबर को सुबह 08:01 बजे तक रहेगा।

राशि के हिसाब से क्या खरीदना शुभ रहेगा
♦️मेष, वृश्चिक, धनु, मीन, सिंह – मेष, वृश्चिक, धनु, मीन और सिंह राशि के जातकों को लाल चीजें खरीदना शुभ होगा। इसलिए इस राशि के जातक पुष्य नक्षत्र के दिन सोना और तांबे की खरीदारी कर सकते हैं। अनाज उम्मेद भवन शेयर टायर ट्यूब खेती खाली आने से संबंधित कार्य बिल्डिंग मटेरियल मोटर पार्ट्स का काम करने वाले व्यक्ति इन सभी चीजों का खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाएगा
♦️कर्क, तुला और वृष राशि – कर्क, तुला और वृष राशि के जातकों को सफेद चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को चांदी, सफेद वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होगा। वाहन कार स्कूटर मोटरसाइकिल लैपटॉप मोबाइल फोन लग्जरियस आइटम खरीदना बहुत शुभ रहेगा
♦️कन्या, मिथुन – कन्या और मिथुन राशि के जातकों को सौंदर्य संबंधी चीजों की खरीदारी करना शुभ होगा। ऐसे में इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं लकड़ी चेंबर मायका प्लाई बोर्ड दबाएं खाद्य पदार्थ दवाएं खेती से संबंधित चीजें खाद बीज की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाएगा
इसलिए खास मानते हैं पुष्य नक्षत्र
ज्योतिष शास्त्र में सभी नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। अगर ऐसे में यदि इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा हो जाए तो यह बेहद शुभ हो जाता है। चूंकि शनि को शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है तो वहीं गुरु, ज्ञान और धन के देवता हैं। वैवाहिक (शादी विवाह) कार्यों को छोड़कर बाकी सभी कामों में इसे सर्वोत्तम माना जाता है इस दिन किसी भी कार्य का प्रारंभ होना इस नक्षत्र में बच्चे का जन्म होना भी अत्यंत शुभ माना जाता है

बहीखाते धार्मिक मूर्ति चित्र कैलेंडर खरीदना होता है शुभ
चूंकि पुष्य नक्षत्र में हिंदू धर्म के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम-दवाद खरीदना शुभ होता है। काम-काज में शुभता बढ़ेगी। बहीखाते या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करना चाहिए। धार्मिक पुस्तकें खरीदना भी शुभ होता है। क्योंकि दीपावली का मौका है इसलिए इस दिन भगवान जी के चित्र कलैंडर भगवान जी की मूर्ति लेना भी अत्यंत शुभ माना जाएगा पुष्य नक्षत्र में सोना चांदी ,हीरे जवाहरात ,मकान जायदाद, वाहन घरेलू साज-सज्जा के सामान किसी भी नए कार्य का शुभारंभ अत्यंत शुभ माना जाता है
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पं.हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी .व्हाट्सएप नंबर.9756402981, 7500048250

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Agniveer Bharti for Agra & 11 other distt, Online Registration till 10th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …Agra News आगरा सहित 12 जिलों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी,...

बिगलीक्स

Agra News : JS University recognition also may be cancelled says Higher Education Minister Yogendra Upadhyay in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : फर्जी डिग्री प्रकरण में जेएस ​यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति...

बिगलीक्स

Agra News : Rs 4262 crore for 90 KM long Agra Gwalior Green field Expressway#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा से ग्वालियर के बीच 4262 करोड़ से सिक्स...

बिगलीक्स

Agra News : Naminath Homeopathy College Student expelled after girl student complaint of misbehave#Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में मेडिकल छात्रा से अभद्रता, साथी छात्र पर...

error: Content is protected !!