नईदिल्लीलीक्स…Agra News : अमेरिका में रह रहे आगरा सहित भारत के कपल्स 20 फरवरी से पहले सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए लाइन में लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के एक आदेश के बाद डिलीवरी कराने वालों की भीड़। ( Agra News : Queue for C-section before 20th February 2025 in America#Agra )
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के बाद एग्जीक्यूटिव आर्डर जारी करते हुए जन्मजात नागरिकता अधिकार को समाप्त करने का निर्णय लिया है, यह 150 साल पुराना कानून है। जिसके तहत अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चे को अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है, इसे यूएस बर्थ राइट सिटीजनशिप कहते हैं। 20 फरवरी के बाद जन्म लेने पर अमेरिकी नागरिकता मिलना बंद हो जाएगी।
20 फरवरी से पहले सिजेरियन डिलीवरी कराने की होड़
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिका में भारतीय कपल्स 20 फरवरी से पहले सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए संपर्क कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आठ से नौ महीने की गर्भावस्था में भी 20 फरवरी से पहले सिजेरियन डिलीवरी कराने की होड़ मची हुई है।
16 लाख भारतीय बच्चों को जन्म लेने पर मिली अमेरिकी नागरिकता
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में जन्म लेने वाले 16 लाख बच्चों को अमेरिका की नागरिकता मिली है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।