आगरालीक्स…जरूरी खबर, बैंक लगातार पांच दिन रहेंगे बंद. दो दिन छुट्टी और तीन दिन हड़ताल..पढ़ें पूरी खबर
अगर आप किसी सरकारी बैंक में अपना बचत खाता चला रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि अगर आपको बैंक से रिलेटेड कोई काम है तो उसे 25 सितंबर से पहले ही निपटा लें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. क्योंकि बैंके लगातार 5 दिन बंद रहने वाले हैं. 26 सितंबर को चौथे शनिवार को देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 27 सितंबर को रविार की वजह से बैंकें बंद रहेंगे. इसके बाद तीन दिन यानी 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं. अगर ये हड़ताल होती है तो बैंकों में लगातार पांच दिनों तक कामकाज बंद रहेगा.
तीन दिन हड़ताल का ऐलान
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने सभी ग्राहकों के लिए इसी विषय पर एक बहुत जरूरी सूचना जारी की है. भारतीय स्टेट बैंक के आफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट के एक पोस्ट में बताया गया है कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक यानी तीन दिनों के लिए हड़ताल का प्रस्ताव दिया है. बैंक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हड़ताल की अवधि के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन ग्राहक हड़ताल की तारीखों से पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें.