आगरालीक्स…संजय प्लेस में दो केमिकल गोदामों पर छापा.पुलिस और अग्निशनम विभाग की टीमें पहुंची जांच करने. मच गई अफरातफरी
आगरा के सदरभट्टी में केमिकल गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग ने एकशन लेना शुरू कर दिया है. बुधवार को पुलिस और अग्निशमन विभाग ने आगरा का बिजनेस हब संजय प्लेस में अवैध केमिकल गोदामों पर छापा मारा और यहां से भारी मात्रा में टीम को केमिकल का भंडारण मिला है. पुलिस गोदाम के लाइसेंस की जांच कर रही है
संजय प्लेस में अशोका ट्रेडर्स और श्राफ ट्रेडस के केमिकल गोदाम हैं. बुधवार को पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम यहां छापा मारने पहुंची. इससे यहां अफरातफरी मच गई. टीम ने दोनों जगह से भारी मात्रा में मिकल का भंडारण मिला है. बताया जाता है कि 9 हजार लीटर केमिकल अशोका ट्रेडर्स से मिला है तो वहीं श्राफ ट्रेडर्स् के यहां से भी भारी मात्रा में केमिकल मिला है. टीम यहां गोदामों के लाइसेंस की जांच कर रही है.