आगरालीक्स…अमूल के बाद मदर डेयरी ने दूध दो रुपये लीटर किया महंगा. त्योहार से पहले खाद्य तेल, रिफाइंड भी हो सकते हैं महंगे….
दीपावली जैसे त्योहार से पहले आम लोगों पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ रही है. आज सुबह अमूल ने दो रूपये प्रति लीटर दूध महंगा कर दिया तो वहीं शाम होते—होते मदर डेयरी ने भी एक लीटर दूध पर दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी. लोगों को महंगाई से निजात मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि वैश्विक बाजार में तेजी और घरेलू मांग में तेजी के कारण अब खाद्य तेलों में भी तेजी दिखाई दे रही है. दूसरी तरफ बारिश से तिलहन को नुकसान की आशंका से भी खाद्य तेलों के दाम बढ़ सकते हैं.

व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि दीपावली तक खाद्य तेलों में तेजी जारी रह सकती है. सप्ताह भर में आयातित तेलों में आरबीडी पामोलीन तेल के थोक भाव 100—102 रूपये से बढ़कर 110—112 रुपये, कच्चे पाम तेल के दाम 6 से 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं. वहीं देसी तेलों में सोया रिफाइंड तेल के दाम भी 8 रुपये, सरसों तेल के दाम 6 से 8 रुपये, मूंगफली तेल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं.