आगरालीक्स…. आगरा में 20 जुलाई, बुधवार सुबह से ही उमस से लोग परेशान हैं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन तेज बारिश होगी। तापमान 8 डिग्री तक नीचे गिर जाएगा।
बुधवार को सुबह से ही धूप निकल आई है और उमस बढ़ गई है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज बारिश हो सकती है, बारिश होने से गर्मी से राहत मिल जाएगी।

25 जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 जुलाई को भी तेज बारिश हो सकती है, 22 जुलाई से बादल छाने के साथ बारिश होगी। तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और गर्मी से राहत मिल जाएगी। 25 जुलाई तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
20-Jul 29.0 38.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
21-Jul 26.0 36.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
22-Jul 23.0 33.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
23-Jul 23.0 30.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
24-Jul 22.0 32.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
25-Jul 22.0 32.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm