Thursday , 28 May 2026
Home स्पोर्ट्स Agr News: Dr. BRA University student Urvashi won bronze medal in All India University Boxing Championship…#agranews
स्पोर्ट्स

Agr News: Dr. BRA University student Urvashi won bronze medal in All India University Boxing Championship…#agranews

193

आगरालीक्स…आगरा में विश्वविद्यालय की छात्रा उर्वशी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक. स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी जीत चुकी हैं गोल्ड.

डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा उर्वशी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण है। जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 9 से 14 मार्च तक आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में Dr. Bhimrao Ambedkar University का प्रतिनिधित्व करते हुए उर्वशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस सफलता में दीपक छिकारा (स्टार बॉक्सिंग क्लब, रोहतक) के साथ ही विश्वविद्यालय के कोच डॉ. बी.आर.ए. सोनू ठाकुर और कोच गौरव का विशेष योगदान रहा। कांस्य पदक जीतने के साथ ही उर्वशी ने खेलो इंडिया के लिए भी अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। उल्लेखनीय है कि उर्वशी इससे पहले भी स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। उर्वशी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं निदेशक क्रीड़ा डॉ. अखिलेश सक्सेना ने भी उर्वशी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: IPL 2026 Fan Park to be organised at GIC, Agra on May 23-24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लाइव दिखेगा आईपीएल का रोमांच. जीआईसी में 23—24 मई को...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Students of Central Agra Public School won 4 gold medals in national competitions….#agranews

आगरालीक्स….आगरा के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Athletes in Agra were made aware about prevention of injuries in sports…#agranews

आगरालीक्स…स्पोटर्स में कॅरियर बनाना है तो खुद को चोटों से रखना होगा...

स्पोर्ट्स

Sports Wizards Cricket Club became the champion of 5th Sarfaraz Khan Memorial All India One Day Cricket Tournament

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट...

error: Content is protected !!