आगरालीक्स…आगरा के रेनबो आईवीएफ को डबल नेशनल फर्टिलिटी अवॉर्ड. डॉ. जयदीप मल्होत्रा को आईवीएफ फर्टिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड तो डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा चुने गए ऑब्स्टेट्रिक गायनेकोलॉजी चैंपियन ऑफ द ईयर
प्रजनन स्वास्थ्य और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्टता की पहचान बने रेनबो आईवीएफ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ईटी हेल्थवर्ल्ड की ओर से शुक्रवार को नेशनल फर्टिलिटी अवॉर्ड्स में रेनबो आईवीएफ को दो प्रतिष्ठित सम्मान दिए गए, जिसने न सिर्फ आगरा बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। मुंबई में आयोजित समारोह में रेनबो आईवीएफ की एमडी डॉ. जयदीप मल्होत्रा को आईवीएफ फर्टिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर और डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को ऑब्स्टेट्रिक गायनेकोलॉजी चैंपियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड उनके पुत्र एवं वरिष्ठ एंब्रोलॉजिस्ट डॉक्टर केशव मल्होत्रा ने ग्रहण किए। इतना ही नहीं डॉक्टर केशव का भी नाम पैनलिस्ट में शामिल है। यह उपलब्धि रेनबो आईवीएफ की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और मरीजों के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
विश्व स्तरीय तकनीकों से सैकड़ों जोड़ों को मिला मातृत्व सुख
रेनबो आईवीएफ पिछले कई वर्षों से अत्याधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता के जरिए नि:संतान दंपतियों के लिए आशा की किरण बना हुआ है। यहां की टीम ने सैकड़ों जोड़ों को माता-पिता बनने का सपना साकार करने में मदद की है। यह अवॉर्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट में उनके योगदान को और भी अधिक विशेष बनाता है। आगरा में दूरबीन और लेजर विधि से इलाज की तकनीक यहीं पर सबसे पहले शुरू हुई। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को सबसे ज्यादा लाभ भी यहां दिया जा रहा है। फोन पर डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि यह सम्मान न केवल हमारी टीम के समर्पण का परिणाम है, बल्कि उन सभी जोड़ों की प्रेरणादायक कहानियों का हिस्सा भी है, जिन्होंने हम पर भरोसा किया। हम अपने मरीजों को सर्वश्रेष्ठ उपचार देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
आगरा को बना रहा मेडिकल हब
यह सम्मान आगरा के चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल शहर में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आगरा को देश के प्रमुख फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सेंटर के रूप में भी स्थापित करेगा। रेनबो आईवीएफ की यह जीत चिकित्सा जगत में आगरा की श्रेष्ठता को दर्शाती है और भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देती है।
