आगरालीक्स ….आगरा में तेज बारिश, कहा तो यह भी जाता है कि सुबह शुरू हुई बारिश और शाम को घर आया रिश्तेदार जल्दी नहीं जाता, गर्मी से मिली राहत, बच्चों ने नहीं मनाया रेनी डे, भीगते हुए गए स्कूल।
आगरा में कई दिन की उमस और गर्मी के बाद गुरुवार को बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई, सुबह सात बजे के बाद तेज बारिश होने लगी है। सुबह सात से साढ़े सात बजे तक तेज बारिश के साथ ही हवा भी चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है, न्यूनतम तापमान नीचे पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

तीन जुलाई तक तेज बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन जुलाई तक तेज बारिश होगी। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। चार जुलाई से बादल छाएंगे।
आईएमडी का अनुमान
30-Jun 26.0 35.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
01-Jul 22.0 31.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
02-Jul 22.0 29.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
03-Jul 22.0 31.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
04-Jul 22.0 31.0 Partly cloudy sky
05-Jul 22.0 32.0 Partly cloudy sky