आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कमला नगर में सज रही जनकपुरी में राजा जनक के स्वरूप कौन बनेंगे, इसका निर्णय स्टैंडिंग कमेटी की संस्तुति पर 17 जून तक लिया जाएगा। इसके साथ ही जनक मंच से लेकर अन्य तैयारी भी शुरू कर दी जाएंगी। ( Agra News: Raja Janak For Janakpuri may be declare on 17th June 2025#Agra )
आगरा में हर बर्ष की तरह इस साल छह सितंबर से 25 सितंबर तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, 17 सितंबर को रामबारात निकलेगी, इसके साथ ही 17 से 19़ सितंबर तक जनकपुरी का आयोजन होगा। हर बार अलग अलग क्षेत्र में जनकपुरी का आयोजन होता है इस बार कमला नगर में जनकपुरी का आयोजन होगा।
17 जून को हो सकती है राजा जनक के स्वरूप की घोषणा
आगरा में जनकपुरी का आयोजन कमला नगर में किया जा रहा है, जनकपुरी समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल बनाए गए हैं। अब जिन्हें राजा जनक का स्वरूप बनना हैं उसके लिए एक स्टैंडिंग कमेटी बनाई गई है। स्टैंडिंग कमेटी में स्टैंडिंग कमेटी के संयोजक राकेश मंगल बनाए गए हैं और कमेटी में राज्यसभा सदस्य नवीन जैन सहित अन्य सदस्य रखे गए हैं।
ये कमला नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति जिनके द्वारा रामलील आयोजन में कार्य और सहयोग किया गया हो, उन्हें राजा जनक का स्वरूप बनाए जाने पर निर्णय लेंगे। 17 जून को राजा जनक के स्वरूप की घोषणा संभव है। इसके साथ ही जनकपुरी आयोजन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। जनक मंच किस पार्क में बनेगा, यह भी निर्धारित किया जाएगा।