आगरालीक्स…रक्षाबंधन का तोहफा. तीन दिन महिलाओं के लिए रोडवेज बस रहेगी फ्री. आना भी फ्री और जाना भी फ्री…पर्याप्त मात्रा में चलाई जाएंगी बसें
9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है. ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार की ओर से बहनों के लिए फ्री बस सेवा का उपहार दिया गया है. रक्षाबंधन पर इस बार तीन दिन महिलाओं और बहनों के लिए बसों में फ्री सफर रहेगा.रक्षाबंधन से एक दिन पहले 8 अगस्त को सुबह छह बजे से रोडवेज की बसें महिलाओं के लिए फ्री रहेगी जो कि 10 अगस्त यानी रक्षाबंधन के अगले दिन रात 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं—बहनों को निशुल्क यात्रा की व्यवस्था हरेगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएं. नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति न होने पाए. राजमार्गों व अन्य मार्गों पर पेट्रोलिंग की जाए.