Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Ransom demanded from medical store operator over phone, case registered…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Ransom demanded from medical store operator over phone, case registered…#agranews

257

आगरालीक्स…आगरा में मेडिकल स्टोर संचालक के पास आया धमकीभरा फोन. फोन पर मांगी फिरौती—बोला इंतजाम करो वरना बुरा होगा अंजाम…मुकदमा दर्ज..

आगरा में एक मेडिकल स्टोर संचालक के पास धमकीभरा फोन आया है. फोन करने वाले ने फिरौती मांगी है और कहा है कि पैसा लेकर कहां आना है वो लैटर के माध्यम से बता दिया जाएगा. फिरौती का इंतजाम नहीं किया तो अंजाम भुगतना होगा. पीड़ित मेडिकल संचालक ने इस संबंध में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है.

ये है मामला
थाना सदर के ग्वालियर रोड पर राज मेडिकल के नाम से मेडिकल स्टोर है. इसके संचालक जितेंद्र बत्रा निवासी नगला पदम ग्वालियर रोड हैं. मेडिकल संचालक के अनुसार तीन दिन पहले वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी एक अंजान नंबर से उनके पास फोन आया. फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि रविवार तक फिरौती का इंतजाम करो. रकम और स्थान लैटर के माध्यम से बता दी जाएगी. पुलिस को सूचना दी तो अंजाम भुगतना होगा.

पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. थाना सदर प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!