Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: A sick pet dog was tied and thrown into the dustbin…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: A sick pet dog was tied and thrown into the dustbin…#agranews

380

आगरालीक्स…आगरा में शर्मनाक घटना, पालतू कुत्ता जर्मन शेफर्ड बीमार हुआ तो मुंह—पैर बांधा, प्लास्टिक के बैग में बंद किया और कूड़ेदान में फेंक दिया….

आगरा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. कूड़े डालने वाले एक डलावघर में कर्मचारी ने प्लास्टिक बैग को हिलते हुए देखा. जब उसे शक हुआ तो उसने खोला तो उसमें एक कुत्ता था जो कि जर्मन शेफर्ड प्रजाति का था. वह बीमार हालत में था और उसके पैर और मुंह बांधे गए थे. एक निजी होम के कर्मचारियों ने उसे देखा और खंदौली रोड स्थित कैस्पर्स होम लेकर आए.

यहां संचालिका विनीता अरोरा के अनुसार शुक्रवार रात को कर्मचारी कूड़ा डालने के लिए पास के डलावघर गए थे. उन्हें प्लास्टिक बैग दिखा. उसे हिलता देखकर उन्हें शक हुआ तो जब खोलकर देखा तो उसमें जर्मन शेफर्ड प्रजाति का कुत्ता था. उसके पैर और मुंह बंधे थे. इसके कारण वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा था. कर्मचारी उसे कैस्पर्स होम लेकर आए. यहां पता चला कि उसके दोनों पैर लकवाग्रस्त हैं. चिकित्सक को दिखाया गया तो पूंछ के पास ट्यूमर की भी समस्या था. कुत्ते की उम्र 10से 12 साल है और अब उसका इलाज कराया जा रहा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!