Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Shri Ram Katha started in Seeta Dham (Kothi Meena bazaar) of Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Shri Ram Katha started in Seeta Dham (Kothi Meena bazaar) of Agra…#agranews

704

आगरालीक्स…आगरा के कोठी मीना बाजार में शुरू हुई श्रीराम कथा. संतश्री विजय कौशल जी महाराज ने पहले दिन शिव—पार्वती प्रसंग सुनाया..कहा—श्रीराम कथा की गंगा करती है विश्व कल्याण

गंगा मैया तो कुछ क्षेत्रों का परन्तु राम नाम की कथा तो सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करती है। कथा को कानों से नहीं प्राणों से सुनिए। श्रीराम कथा में संतश्री विजय कौशल जी ने ऋषि नारद के श्रीहरि की भक्ति में लीन होकर तपस्या करने के के प्रसंग के साथ समजाया कि आपका तन कहां बैठा है यह महत्वपूर्ण नहीं। महत्वपूर्ण यह है कि आपका मन कहां है। भगवान के भजन में मन जाता है, तन नहीं। मृत्यु के बाद श्वर के पास भी शरीर नहीं मन ही जाता है।

मंगलमय परिवार द्वारा सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में योजित श्रीराम कथा में आज प्रथम दिन संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने पार्वती जी द्वारा शिवजी से राम कथा के वर्णन का आग्रह व श्रीहरि के द्वारपाल जय विजय की कथा, विश्वमोहिनी के स्वंमवर के प्रसंग का भक्तिमय प्रसंग सुनाया। श्रीमद्रामायण की संगीतमय चौपाइयों व छंद के माध्यम से वर्णन करते हुए गुरु की महिमा बताई। मेरे सद्गुरु दीन दयाला, काग से हंस बनाते… के माध्यम से कहा कि जो गुरु आज्ञा की अवेहलना करके आगे बढ़ते हैं, उसे ठोकर खानी ही पड़ती है। गुरु भगवान की कृपा को प्राप्त कराने वाली चाबी है। ऋषि नारद ने गुरु से ही ईष्र्या की, जिसका फल उन्हें भुगतना पड़ा। दुर्गुणों के पास रहोगे तो सद्गुणों से दूर हो जाओगे। कहा कि राम और काम दोनों ही मन में होते हैं। राम को मन में बसाइये। अपनी द्रियों को वश में करना सीखिए। श्रीराम की आरती के उपरान्त सथा ने विश्राम लिया। सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

जहां स्त्री का सम्मान नहीं वहां बरक्कत नहीं
आगरा। संतश्री विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि जिस घर में स्त्री का सम्ममान नहीं होता वहां लक्ष्मी तो हो सकती है परन्तु बरक्कत नहीं। इसलिए घर परिवार की महिलाओं के साथ स्त्री रवर्ग का सम्मान करने के संस्कार अपने बच्चों में डालिए। जिससे घर में सम्पन्नता के साथ खुशियां भी रहे।

जहां-जहां होता कीर्तन सियाराम का, लगता है वहां पहला वीर हनुमान का..
आगरा। छम-छम नाचे देखों वीर हनुमाना… जैसे भजनों पर भक्त भक्ति भाव में ऐसे डूबे की श्रीहरि की भक्ति में नाचने लगे। भगवान की कृपा से सब काम हो रहै है…, राधा मेरी चंदा तो चांद है चकोरी…, और सिया राम के संकीर्तन की धुन भक्ति में सराबोर करा रही है। कथा स्थल को जगमग रोशनी, भगवा ध्वचों से संवारा गया है। वहीं मंच पर राम दरबार व हनुमान जी की प्रतिमा सुशोभित हो रही है। कथा के प्रारम्भ में राम दरबार की आरती व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
मंगलमय परिवार के महामंत्री राकेश ग्रवाल, अध्यक्ष घनश्याम दास बंसल, महावीर मंगल, रुपकिशोर ग्रवाल, पीके भाई, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, गौरव बंसल, राहुल अग्रवाल, हेमन्त भोजवानी, निखिल गर्ग, संजय गोल, सरजू बंसल, प्रशान्त मित्तल, उमेश शर्मा, संजय गोयल, ओमप्रकाश गोयल, हरिमोहन मित्तल, रेखा अग्रवाल, निकिता, आदि उपस्थित थीं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!