आगरालीक्स …आगरा के आईएसबीटी के सामने बना फ्लाईओवर में आई कमी, गर्डर में स्पेस आने पर की गई मरम्मत। 2021 में बना है फ्लाईओवर।
आगरा में आईएसबीटी के सामने 2021 में फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। फ्लाईओवर पर खंदारी से आईएसबीटी की तरफ जाने वाली लेन में फ्लाईओवर के मध्य में गर्डर में स्पेस आ गया था, इससे वाहन गुजरने पर आवाज आती थी। ऐसे में शनिवार को गर्डर में आए स्पेस को ठीक करने के लिए फ्लाईओवर की एक लेन को बंद कर मरम्मत कार्य कराया गया। गर्डर के स्पेस को कम करने के साथ ही कई अन्य कमियों को दूर किया गया।
35 करोड़ से बना है फ्लाईओवर
आगरा में यमुना पार से आईएसबीटी तक पांच फ्लाईओवर हैं। इन फ्लाईओवर से होकर बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। ऐसे में निर्माण के दो वर्ष बाद ही फ्लाईओवर में कमी आ गई है। जिला प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से फ्लाईओवर को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी।