आगरालीक्स…आगरा में सड़क कब धंस जाए, कोई पता नहीं…कमला नगर कर्मयोगी में अचानक सड़क धंसी. 5 फीट चौड़ा और 6 फीट गहरा हुआ गड्ढा. रास्ता किया बंद
आगरा में सड़कों की स्थिति कैसी है, यह किसी से छुपी नहीं है. एमजी रोड हो या फिर अन्य मुख्य मार्ग. कॉलोनियों के रोड हो या फिर गलियां. सड़कें बदहाल पड़ी हैं. कई जगह खुदाई चल रही है तो कई जगह अतिक्रमण से सड़कें संकरी हैं. बुधवार को हुई बारिश ने शहर की सड़कों की तो और अधिक पोल खोलकर रख दी है. करोड़ों की लागत से बनने वाली यह सड़कें कब धंस जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता. डर तो इस बात का लगा रहता है कि इन सड़क धंसने से कोई जनहानि न हो जाए.कमला नगर कर्मयोगी की सड़क धंसी
आगरा की पॉश कॉलोनी मानी जाती है कमला नगर. यहां कर्मयोगी में सड़क के बीचों बीच अचानक आज गहरा गड्ढा हो गया. सड़क धंसने से यह गड्ढा पांच फीट चौड़ा और करीब छह फीट गहरा हो गया है. हादसा न हो इसके लिए पूरी सड़क को बैरीकेड कर दिया गया है जिससे कोई भी वाहन इस गड्ढे के आसपास से न गुजर सके.