आगरालीक्स…आगरा में अलर्ट के उलट आज धूप निकली. बादल छाए लेकिन बरसे नहीं. तापमान भी बढ़ा. मौसम विभाग ने बताया आने वाले दिनों मे बारिश का पूर्वानुमान
बुधवार को पूरे दिन बारिश के बाद आगरा में आज भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया था लेकिन अलर्ट के उलट आज दोपहर से पहले ही आसमान साफ हो गया और धूप निकली. इससे तापमान भी बढ़ गया और एक बार फिर से लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ गई. सुबह के समय बादलों का डेरा आसमान में लगा रहा, कुछ बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बादल छाने के बाद बिना बरसे ही निकल गए.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज रात को या कल बारिश हो सकती है. इसके बाद के दिनों में बारिश की कम ही संभावना है और आसमान साफ रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 09/07/26) 36.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/07/26) 25.9
Departure from Normal(oC) -1.7