Thursday , 11 December 2025
Home आगरा Agra News: The court has accepted the revision petition filed against Kangana Ranaut…#agranews
आगरा

Agra News: The court has accepted the revision petition filed against Kangana Ranaut…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कंगना रानौत के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका को कोर्ट ने किया स्वीकार. 29 नंवबर को अगली सुनवाई

अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रानौत के खिलाफ दायर रिवीजन में बुधवार में सुनवाई हुई. विशेष न्यायाधीश एमपी—एमएलए लोकेश कुमार ने रिवीजन स्वीकार कर 6 मई 2025 को परिवाद में पारित हुए आदेश को निरस्त कर दिया है. 29 नवंबर को अगली सुनवाई होगी.

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया था. आरोप लगाया था कि सांसद कंगना ने 26अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं.वहीं महात्मा गांधी पर भी अभद्र टिप्प्णी का आरोप लगाया था.

अधीनस्थ न्यायालय ने 6 मई 2025 को परिवाद को खारिज कर दिया था. लेकिन वादी अधिवक्ता ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन किया. रिवजीन में सुनवाई में अदालत ने पाया कि 6 मई 2025 को पारित आदेश में धारा 225 (1) बीएनएसएस के प्रावधान की अनदेखी हुई थी. इस अपर याचिका स्वीकार करने के आदेश दे दिए. अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 11th December 2025

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

error: Content is protected !!