आगरालीक्स …आगरा में आज रोजगार मेला है। सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि शासन, विभाग के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा द्वारा 24 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई का तकिया, एम०जी०रोड, आगरा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा लगभग 500 से अधिक तकनीकी एंव गैर तकनीकी रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा , साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। ( Agra News : Rojgar Mela Today in Agra #Agra )
पंजीकरण कराने के बाद आएं
मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी. जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर तथा पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूर्ण कर दिनांक 24-12-2024 तक आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं तथा अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित उक्त दिनांक को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई की तकिया में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों तथा रिक्तियों का विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा के सूचनापट पर उपलब्ध है।