आगरालीक्स…रोटरी क्लब आगरा नियो ने एमडी जैन में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर. 266 बच्चों की जांचें की गईं…
रोटरी क्लब आगरा नियो ने आरोग्यम कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों का वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत, आगरा में किया। ‘आरोग्यम’ शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य जीएल जैन व क्लब अध्यक्ष डॉ अशोक डोनेरिया ने किया। ‘आरोग्यम’ शिविर में बच्चों की लंबाई, वजन, दांत, आंख और हीमोग्लोबिन का निशुल्क परीक्षण किया गया। परीक्षण में 20 से 22 प्रतिशत बच्चों की आंख में, लगभग 35 प्रतिशत में दांत से संबंधित, करीब 10 प्रतिशत में वजन तथा हीमोग्लोबिन से संबंधित समस्या सामने आईं, जिसके लिए विद्यार्थियों को उचित परामर्श प्रदान किया।
इस दौरान डॉ. अजय अरोरा, डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. चन्दन कुमार, डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. कुशल सिंह, डॉ. शैली सिंह, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. वागीशा शर्मा, डॉ. ओ. जे. गिरि तथा क्लब सचिव रो. यतेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव रो. पवित्र शर्मा, क्लब सदस्य डॉ. डी. के. शर्मा जी व स्कूल प्रबंधन की और से डॉ. रिनेष मित्तल जी आदि मौजूद रहे। अंत में क्लब अध्यक्ष डॉ अशोक डोनेरिया एवं स्कूल प्रिंसिपल जी.एल.जैन जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
