आगरालीक्स…आगरा में लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार. रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल ने सजाया माता का दरबार
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल की सदस्याओं द्वारा शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में माता के भजनों और डांडिया नृत्य का आयोजन धूमधाम से खेलगाँव में किया। क्लब की सभी सदस्यों द्वारा माता के भजनों द्वारा मां की आराधना और माता के दरबार में नाच कर भक्ति भाव के महासागर में डूबे और मां से असुर भाव को विनष्ट करने की प्रार्थना की।
क्लब अध्यक्ष संगीता अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक अनीता सिंह पुडींर ने कुमकुम बिंदी लगा सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी सदस्यों द्वारा माँ दुर्गा के समक्ष डांडिया नृत्य आनंद विभोर हो किया गया। सचिव सृष्टि जैन, कोषाध्यक्ष संजू शर्मा ,अपर्णा पोद्दार, मीरा गुप्ता, शारदा गुप्ता, हेमलता जैन, आरती मेहरोत्रा, शर्मीला खंडेलवाल, आशा शर्मा, अलका अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, जसलीन कौर,रुचि अग्रवाल, रेखा कपूर, स्नेहलता अग्रवाल,रिचा अग्रवाल, सरोज प्रशांत, रेखा अग्रवाल, मनोज बल, हरसिमरन कपूर, आदि उपस्थित रहे।
