आगरालीक्स…नवरात्र शुरू होते ही सराफा बाजार में लौटने लगी रौनक. एक हफ्ते में सोने और चांदी के दामों में तेजी. जानें आज के सोने और चांदी के रेट
नवरात्र के शुरु होते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है. पहले दो दिन थोड़ा कम ग्राहक निकले हैं लेकिन जिस हिसाब से ग्राहक बाजार में निकल रहे हैं उससे उम्मीद हैं कि नवरात्र में सराफा बाजार अच्छा कारोबार कर सकता है. इसके बाद करवाचौथ व दिवाली और फिर सहालग आएंगे, ऐसे में आगरा के सराफा बाजार में आने वाले दिनों में और अधिक रौनक देखने को मिलेगी.
एक सप्ताह में तेजी से बढ़े दाम
इस सप्ताह सोने चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 28 सितंबर को सोना 75,640 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो कि आज बढ़कर 75964 रुपये पहुंच गया है. एक सप्ताह में सोने की कीमत में 324 रुपये की बढ़ोती हुई है
वहीं चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 91448 रुपये पर थी जो अब 92200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इस सप्ताह इसकी कीमत 752 रुपये बढ़ी है. इस साल चांदी 29 मई को अपने आल टाइम 94280 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी.