Thursday , 22 January 2026
Home agraleaks Agra News: Route diversion due to Nagar Kirtan taking place in Agra on Sunday…#agranews
agraleaks

Agra News: Route diversion due to Nagar Kirtan taking place in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में संडे को बीच शहर में कई रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट. श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकोशोत्सव को लेकर निकलेगा विशाल नगर कीर्तन. जानें रूट डायवर्जन

नगर क्षेत्र आगरा में श्री गोविन्द साहिब जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर विशाल नगर कीर्तन (जुलूस) के आयोजन के अवसर पर शहर क्षेत्र में आवागमन करने वाले वाहनों के लिये डायवर्जन प्लान 5 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा.

ये होगा रूट डायवर्जन

  • यमुना किनारा मार्ग से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा होकर करिय्यपा चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मण्डी चौराह फूल सैय्यद चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • करिय्यपा चौराहा से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा होकर बिजलीघर या हाथीघाट की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन करिय्यपा चौराहा से फूल सैय्यद चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहा से बालूगंज पुलिस चौकी की ओर किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित है।
  • सदर या क्लब की ओर से आने वाले यातायात को तारघर चौराहा से मेहर टॉकीज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रकार के वाहन करियप्पा फूलसैय्यद चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
  • बालूगंज पेट्रोल पंप तिराहा से सभी प्रकार के वाहनों को तारघर चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा ।
  • बिजलीघर चौराहा से आने वाले सभी प्रकार के वाहन चीलघर चौराहा से बालूगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन चीलघर चौराहा से अमर सिंह गेट, विक्टोरिया पार्क तिराहा होते हुए पुरानी मंडी चौराहा के मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • ताजव्यू कॉलोनी (आर्मी बेस तिराहा) से किसी भी प्रकार के वाहन को बालूगंज पुलिस चौकी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी ।
  • धूलियागंज चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को घटिया चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • रावतपाड़ा तिराहा से फुब्बारा चौक की ओर आने वाले यातायात को रावतपाड़ा तिराहा से दरेसी नंबर-1 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • पीपल गेट तिराहा से कोतवाली की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को एम. एम. गेट की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
  • हींग की मण्डी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को कोतवाली की ओर नहीं जाने दिया जायेगा ।
  • सेन्ट पीटर्स तिराहा से घटिया की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सेन्ट पीटर्स तिराहा से डायवर्ट किया जायेगा ।
  • विजय नगर तिराहा / पालीवाल पार्क विश्वविद्यालय से सभी प्रकार के वाहनों को घटिया की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी ।
  • रघुनाथ टाकीज से सभी प्रकार के वाहनों को घटिया चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!