आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर मंदिर मेला के साथ परिक्रमा लगेगी, कल शाम चार बजे से रूट डायवर्जन रहेगा। ड्रोन से नजर रखी जाएगी। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ( Agra News: Route diversion for Shiv Temple Parikrama on 2nd Monday of Sawan#Agra )
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर मंदिर मेले का आयोजन किया जाता है इसके साथ ही शहर के चारों कोनों पर विराजमान शिव मंदिरों की भक्त परिक्रमा लगाते हैं। इसके लिए कल यानी रविवार 20 जुलाई की शाम चार बजे से सोमवार तक रूट डायवर्जन रहेगा। भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जाएगी।
शहर के अंदर नहीं आ पाएंगे भारी वाहन
दिल्ली से आगरा की तरफ आने वाले वाहनों को रिफाइनरी, टाउनशिप चौराहा होते हुए मथुरा पुलिस डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेव वे व अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकालेगी
हाथरस से आने वाले वाहनों को सिकंदराराउ और मथुरा की तरफ भेजा जाएगा।
फिरोजाबाद से आने वाले वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस वे पर होते हुए जाएंगे
बल्केश्वर की तरफ नहीं जा पाएंगा कोई वाहन
बल्केश्वर मेला के चलते वाटरवक्र्स चौराहा और कमला नगर से बल्केश्वर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा
वाटरवक्र्स से जीवनी मंडी मार्ग पर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
दरेसी नंबर दो से कोई भी वाहन श्री मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जाएगा
आंबेडकर पुल से किसी भी तरह का वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं जाएगा
अन्य मार्गों पर वाहनों को रोक रोक कर निकाला जाएगा