आगरालीक्स….. आगरा में पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार पर कल रात से रूट डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन देखें।
पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार के लिए रविवार शाम चार बजे से रूड डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रूट डायवर्जन 24 जुलाई को कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा।

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में चिम्मन चौराहा, दरेसी 1 व 2 तथा हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे। रावली महादेव मंदिर के लिए साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन रावली की तरफ नहीं आ सकेगा। टूरिस्ट व रोडवेज की बसों को क्लब चौराहा व साई की तकिया चौराहा से डायवर्ट कराया जायेगा।
भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित
शहर में रोहता नहर, मलपुरा नहर, पथौली नहर, रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्माद्दौला, तोरा चौकी, एकता चौकी से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला, अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा, क्लब चौराहा से मधु नगर चौराहा से रोहता नहर तक कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।