नईदिल्लीलीक्स… देश के कई राज्यों में बारिश का कहर। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पानी भरा। उत्तरकाशी में बादल फटा, भूस्खलन में कई गाड़िया दबीं। बिजनौर में बस नदी में फंसी।

भूस्खलन में कई गाड़ियां मलबे में दबीं
पहाड़ों में तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तरकाशी में बादल फटने से यमनोत्री हाईवे पर भूस्खल में कई गाड़ियां दब गईं। स्कूलों में भी मलबा जमा हो गया लेकिन बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
जोधपुर, बीकानेर में भी भारी बारिश, महाराष्ट्र में अलर्ट
राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश हुई है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज मसूलाधार बारिश के कारम महाकालेश्वर मंदिर तक में पानी भर गया। महाराष्ट्र में कई स्थानों पर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रोडवेज बस के यात्री जेसीबी से निकाले
यूपी के बिजनौर में आज सुबह नजीबाद से हरिद्वार जा रही रूपाह़ड़िया डिपो की बस कोटावाली की उफनती नदी के तेज बहाव में फंस गई। बस में दो दर्जन यात्री सवार थे, जिन्हे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।