आगरालीक्स …..आगरा में 18 मार्च को सेंट जोंस चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल ही जा सकेंगे, साईकिल पर भी रोक होगी, आगरा में 18 मार्च से 19 मार्च सुबह आठ बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।

शब ए बरात 18 मार्च को है। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। एसपी ट्रैफिक अरुण चंद के अनुसार, 18 मार्च को शाम चार बजे से 19 मार्च को सुबह आठ बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। सेंट जोंस कालेज से कलेक्ट्रेट तिराहे तक कोई भी वाहन आ जा नहीं सकेंगे। वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, पैदल ही लोग आ जा सकेंगे।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
सेंट जोंस चौराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक, पंचकुइयां से सुभाष पार्क तिराहे तक, नालबंद से पंचकुइयां तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, साईकिल पर प्रतिबंध रहेगा।
ग्वालियर की तरफ से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से रोहता दिगनेर मार्ग होकर एकता चौकी से तोरा चौकी इनर रिंग रोड होकर जाएंगे
फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जाएंगे
फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर एवं जयपुर तथा दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर पथौली होकर जाएंगे
भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा