आगरालीक्स…. आगरा में आज संभल कर निकले, कैलाश मंदिर मेला के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इससे जाम लग रहा है, घंटों वाहन फंस रहे हैं, गूगल मैप की मदद ले सकते हैं।
आगरा में कैलाश मंदिर मेला के लिए रविवार शाम से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह सोमवार सुबह तक लागू रहेगा, इस बार रूट डायवर्जन की गूगल मैप से टैगिंग की गई है, गूगल मैप की मदद ले सकते हैं।

आंतरिक डायवर्जन
-सिकंदरा सब्जी मंडी से गुरू का ताल गुरुद्वारा के बीच कोई भी वाहन नहीं चलेगा।
-कारगिल चौराहे से सिकंदरा तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
-कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक कोई वाहन नहीं जाएगा।
-भावना टावर से गुरू का ताल रेल ओवर ब्रिज होते हुए कोई वाहन हाईवे पर नहीं आएगा।
-आइएसबीटी के सामने सर्विस रोड पर भी बैरियर लगाए जाएंगे, वहान सिकंदरा की ओर नहीं आएंगे।
-आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन कारगिल चौराहे से शास्त्रीपुरम होकर जाएंगे।
-मथुरा की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को अरतौनी पुल से डायवर्ट करके भेजा जाएगा।
-मथुरा की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें ईदगाह या अन्य जिलों में जाना है, दक्षिणी बाइपास से गुजारी जाएंगी।
-मथुरा की ओर से आइएसबीटी आने वाली रोडवेज बसें अरतौनी पुल से मारूति एस्टेट होकर जाएंगीद्ध
-असोपा अस्पताल से कोई भी वाहन गुरुद्वारा गुरू की ताल ओर नहीं आएगा।
अन्य मंदिरों के लिए व्यवस्था
-सोमवार की सुबह चार बजे से पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पास भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के बीच वाहन नहीं चलेंगे।
-रावली महादेव मंदिर के पास पुलिस तैनात रहेगी। वाहनों को रोक-रोककर गुजारेगी।
-राजेश्वर मंदिर में भी भीड़ होगी, जिसके चलते राजपुर चुंगी से एकता चौकी के बीच कोई वाहन नहीं चलेंगे।
-बल्केश्वर महादेव मंदिर पर पुलिस तैनात रहेगी, वाहनों को मंदिर के पास तक नहीं जाने दिया जाएगा।इसके लिए बैरियर लगाए जाएंगे
-मनरूकामेश्वर मंदिर के आसपास भी पुलिस तैनात रहेगी।